फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को बराबरी का हक और शिक्षा मिले तो मजबूत होगा समाज : डॉ. कपिल शर्मा

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ ग्रहण करवाते हुए डॉ कपिल। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
नरवाना। बेटा और बेटी में अंतर करने की सोच समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। जब तक बेटियों को बेटों के समान शिक्षा, सम्मान और अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक एक सशक्त समाज की कल्पना अधूरी रहेगी। यह संदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से शास्त्री नगर में आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. कपिल शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां परिवार पर बोझ नहीं बल्कि उसकी ताकत होती हैं। समाज में आज भी कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियां चिंता का विषय हैं। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि भ्रूण लिंग जांच करवाना और करवाना दोनों कानूनन अपराध हैं। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, किशोरियों के स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव और महिलाओं के अधिकारों पर भी जानकारी दी। इस दौरान सरोज एलएचवी और कृष्णा देवी एएनएम ने भी जागरूकता अभियान में सहयोग दिया। क्षेत्र की महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें