फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वार्ड 9 की पहचान, सीवर और सड़कें बदहाल, नहीं हो रहा कूड़ा उठान

Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ की काॅलोनियों में सीवर, कूड़ा उठान, टूटीं सड़कों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। वार्ड के तहत इंद्रा कॉलोनी, टपरीवास कॉलोनी, दयाल बाग, वेद नगर, गुप्ता कॉलोनी, लाल बहादुर शास्त्री कॉलोनियां आती हैं। इनमें सबसे ज्यादा गंदगी के ढेर टपरीवास कॉलोनी और इंद्रा कॉलोनी में दिखाई देते हैं। इसके अलावा इन कॉलोनियों की सड़कें भी टूटी हुई हैं। सीवर का दूषित पानी भी सड़क पर फैला रहता है। मैनहोल के ढक्कन गायब भी गायब हो चुके हैं। काॅलोनी के लोगों का कहना है कि बारिश का मौसम होने के कारण मच्छरों की भरमार है। कूड़े का उठान न होने के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। यहां सफाईकर्मी कभी कभार ही आते हैं। इससे काॅलोनियों में गंदगी फैली रहती है। संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉलोनी में वैसे तो अनेकों समस्याएं है लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी सीवरेज व कूड़ा के उठान न होने की है। सफाई कर्मियों के कालोनी में न आने से यहां पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। जिसके कारण कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कॉलोनी की सडक़े टूटी हुई है, जिससे हादसे होने का डर बना रहता है।



दयाल बाग कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या सीवर के दूषित पानी की निकासी न होना है। सीवर की सफाई न होने के कारण दूषित पानी सड़क और गलियों फैला रहता है। इससे पानी की निकासी में समस्या आ रही है। बारिश के समय स्थिति और बदतर हो जाती है। घरों में पानी घुस जाता है। शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


-दीनानाथ, दयाल बाग कॉलोनी।



स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण कई स्थानों पर चोरी का भय रहता है। इसके अलावा काॅलोनी में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी नगर परिषद के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव तक नहीं कराया जा रहा है।

मनीष, वेद नगर।



वार्ड में सबसे ज्यादा समस्या सीवर के दूषित पानी की निकासी का न होना है। नालियां में भरी रहती हैं। इसके अलावा मुख्य सड़क पर सीवर का ढक्कन खुला पड़ा रहता है। इसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। काॅलोनी में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इन पर किसी का भी ध्यान नहीं है। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए

-माया देवी, इंद्रा कॉलोनी।



जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कॉलोनी के कुछ हिस्से में सीवर की लाइन तो डाल दी गई है, लेकिन वह ठप पड़ी हुई है। यहां पर नगर परिषद का कोई भी सफाईकर्मी सफाई करने नहीं आता। सफाई न होने के कारण यहां पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। काॅलोनी के लोग अपने स्तर पर घरों के बाहर नालियों की सफाई करते हैं। बारिश के मौसम में यहां पर मच्छरों की भरमार है, जिससे लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं है।

-मूर्ति, इंद्रा कॉलोनी।

वर्जन

वार्ड नंबर नौ में 72 लाख सात हजार रुपये से विकास कार्य करवाए गए हैं। इसमे 24 लाख 25 हजार रुपये डी प्लान के तहत खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 48 लाख 45 हजार रुपये फाइनेंस कमेटी द्वारा खर्च किए गए हैं। कुछ और कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। वार्ड में विकास कार्यों कमी नहीं रहने दी जाएगी। समस्याओं का निदान कराया जा रहा है।
विज्ञापन


-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें