फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे ढाई साल से है कैंसर ः बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा प्रदेश पर कर्ज चढ़ाने के आरोपों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कर्ज प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को मापने का पैमाना नहीं है। जिस प्रदेश की जीडीपी दहाई के आंकड़े में हो, वह कर्ज को उतार सकता है। 1966 में जब हरियाणा बना था तब प्रदेश का बजट 256 करोड़ रुपये था। आज एक लाख 62 हजार करोड़ रुपये हो गया है। वह रंगशाला में राष्ट्रीय युवा अवॉर्डी दंपती मंजू और सुभाष ढिगाना द्वारा वेदप्रकाश की पुण्यतिथि पर लगाए गए रक्तदान शिविर में शिरकत करने पहुंचे थे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने चुनाव की राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है, राजनीति नहीं। राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर कहा कि एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस को जाती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद ही राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। जब तक उनकी सेहत ठीक रहेगी, राजनीति करते रहेंगे। अपनी सेहत को लेकर खुलासा करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें ढाई साल से कैंसर है। इसके बावजूद वह इसकी टेंशन नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने सलाह दी है कि यह भूल जाओ कि कैंसर है। कम से कम 10 साल जिंदा रहने की गारंटी है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सकों की इस सलाह के बाद वे बीमारी को भूल गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई भी दिक्कत हो पर जिंदगी को खुश होकर जीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें