फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पत्नी के आत्महत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पर सदर थाना पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान किनाना गांव निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि 18 अगस्त 2023 को बाहरी गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी को दामाद दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। दहेज के लिए वह कई बार बेटी के साथ मारपीट कर चुका था। इसके चलते बेटी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें