फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पति और ससुर ने किया महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र की एक युवती ने पति और ससुर पर दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जुलाना थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2020 को कैथल जिला के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो उसे ठीक-ठाक रहा लेकिन धीरे-धीरे उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके पति, ससुर और एक युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसका जबरदस्ती गर्भपात भी करवाया। आरोप लगाया कि उसके पति और ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें