फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अश्लीलता फैला रहे होटल बंद करवाने को लेकर भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के नरवाना रोड पर एक होटल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए उसे बंद करवाने की मांग को लेकर जींद कल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि जब तक होटल को बंद नहीं करवाया जाता, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में भी इसी होटल के खिलाफ शहरवासियों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद इस होटल को बंद करवा दिया था, लेकिन तीन-चार महीने बाद मालिक ने होटल को फिर चालू कर दिया।
विज्ञापन


शहरवासी आकाश ढांडा, प्रेम भुक्कल, बादल मिस्त्री, सुरेंद्र पांचाल, सत्यवान प्रजापत, विनोद सैनी, राजा मिस्त्री, मनोज जांगड़ा, रणबीर मिस्त्री ने बताया कि नरवाना रोड पर एक व्यक्ति होटल की आड़ में स्कूल व कॉलेजों के लड़के और लड़कियों को कुछ घंटे के लिए कमरा किराए पर दे रहा है। इस कारण आसपास के लोग परेशान है और शर्मशार हैं, क्योंकि बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो शहरवासी आंदोलन शुरू कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें