फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक ही आईडी पर सैकड़ों सिम जारी, दो लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 29 Oct 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। एक ही आईडी व फोटो पर सैकड़ों की संख्या में मोबाइल सिम जारी करने पर सदर थाना पुलिस ने दो मोबाइल शॉप संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड कंपनी मोहाली के अधिकारी राजीव ने बताया कि कंपनी द्वारा शॉप संचालकों को सिम बेचने के लिए दिए जाते हैं। प्रत्येक सिम को वास्तविक आइडी पर दिया जाना होता है। इसके बावजूद कुछ शॉप संचालकों ने एक ही आईडी व गलत फोटो पर सैकड़ों की संख्या में सिम जारी की गई है। इसका खुलासा सालाना कंपनी द्वारा किए जाने वाले ऑडिट में सामने आई। इन सिम को जारी करने के लिए एक ही व्यक्ति के फोटो का प्रयोग किया हुआ है और इसमें अलग-अलग कागजात लगाए गए हैं। जब लगाए गए कागजों का पता लगाया तो वह सिम कोई दूसरा प्रयोग कर रहा था। यह सिम गांव आसन स्थित भनवाला सीएससी सेंटर व गांव सिवाहा समेत मोहित मोबाइल शॉप से जारी किए गए हैं। आरोपितों ने गलत आईडी देकर जहां कंपनी को नुकसान किया हुआ है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी सही नहीं है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें