फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुवीर कॉलोनी में खड़ी बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ ने रघुवीर स्वरूप कॉलोनी में सोमवार रात को बम पटाखों से भरी बोलेरो गाड़ी को काबू किया है। बम पटाखों को चोरी छिपे दीवाली पर बेचने के लिए लाया गया था। शहर थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एक्सपलोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि जगदंबा स्टील फर्नीचर का संचालक सुनील कुमार के मकान के पास बम पटाखों से भरी हुई बोलेरो गाड़ी खड़ी हुई है जिसके आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ ने अग्रिशमक विभाग के असिस्टेंट फायर स्टेशन अधिकारी सुनील के साथ छापा मारा। इस दौरान सुनील के मकान के बाहर बोलेरो गाड़ी खड़ी मिली। जिसकी चालक सीट पर रघुवीर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार बैठा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 235 किलोग्राम बम पटाखे बरामद हुए। गाड़ी में सवार सुनील बम पटाखों से संबंधित लाइसेंस व दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने गाड़ी तथा पटाखों को कब्जे में ले लिया। डिटेक्टिव स्टाफ के हवलदार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ एक्सपलोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। बोलेरो गाड़ी सेे 235 किलोग्राम बम पटाखे बरामद हुए हैं। जिन्हें बेचने के लिए लाया गया था। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एक्सपलोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें