फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गेहूं के उठान में कैसे आए तेजी जब गोदाम में 10 की जगह 4 अनलोडिंग पॉइंट

Sun, 21 Apr 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी21: करसिंधु गांव के पास संजीव पीजी पर अनलोडिंग प्वाइंट को लेकर जानकारी लेते हुए एसडीएम
विज्ञापन
उचाना। एसडीएम गुलजार मलिक शनिवार को करसिंधु गांव के पास स्थित संजीव पीजी गोदाम पर पहुंचे तो यहां पर 10 अनलोडिंग पॉइंट की जगह चार ही मिले। एसडीएम ने लेबर कांट्रेक्टर को अनलोडिंग पॉइंट बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा करसिंधु गांव के पास दो गोदाम हैं, जहां पर गेहूं के बैग जाते हैं। यहां पर जितने पॉइंट होने चाहिए उतने नहीं हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने मंडी पहुंचकर गेहूं की खरीद, उठान के बारे में जानकारी ली। गेहूं के बैगों के तौल के अलावा बैगों को खुलवा कर सफाई की जांच की। मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय में आढ़तियों, खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर किसान, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी न आने देने और उठान में दिक्कत नहीं आने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आढ़ती तौल के बाद जो गेहूं बैग में भरे वह साफ होना चाहिए। बैगों की जांच औचक निरीक्षण करके की जाती रहेगी। साफ गेहूं नहीं मिलने पर आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंडी में किसी भी तरह से पीने के पानी, सफाई व अन्य समस्या होने पर तुरंत अवगत करवाएं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया, मंडी प्रधान सत्यवान पेगां, हरदीप डूमरखा, दलबीर श्योकंद, संदीप चौधरी, राजेश जैन, रमेश नंबरदार, सुरेश खरकभूरा, राजेंद्र बुडायन मौजूद रहे।

20जेएनडी21: करसिंधु गांव के पास संजीव पीजी पर अनलोडिंग प्वाइंट को लेकर जानकारी लेते हुए एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें