फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला

Mon, 21 Oct 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उचाना कलां गांव में पार्क के पास स्थित मकान में शनिवार देर रात आग लग गई। इससे घर में रखा कमरे में रखा बेड, गद्दे, अलमारी, एलईडी सहित अन्य सामान जल गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन

मकान मालिक मनदीप ने बताया कि शनिवार देर रात को शॉर्ट-सर्किट के कारण उनके घर में आग लग गई। इसका पता उस समय चला जब खिड़की के शीशे टूटकर नीचे गिरे। उन्होंमने बताया कि दीवारों पर जो पेंट लगा था वह प्लास्टिक का था। आग भड़ने की वजह यही हो सकती है। छत और कमरे का दरवाजा लकड़ी का होने की वजह से आग काफी तेजी से फैल गई। आग लगने के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बुझाने में मदद की। पास के ही घर में एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसके पीछे स्प्रे करने की टंकी पानी से भरी हुई थी। उससे आग बुझाने में मदद हो सकी। वहीं फोन करते ही फायर ब्रिगेड और डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। अचानक लगी आग के कारण करीब दो से ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें