23जेएनडी02-हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित वार्ता में भाग लेते स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में रोल ऑफ एआई इन बिजनेस ट्रांसफॉर्मेटिव सिनेरियो विषय पर एक आमंत्रित वार्ता का आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता डॉ. मनोज खर्ब और मिंटू रहे। डॉ. मनोज और मिंटू ने एआई के व्यवसाय में भूमिका पर अपने विचार साझा किए। यहां डॉ. मनोज खर्ब और मिंटू ने अपने भाषण में मेटावर्स, ब्लॉकचेन और फॉरेक्स ट्रेडिंग जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक व्यवसाय को नए आयाम दे रही है। साथ ही इसका उपयोग करके व्यवसाय को अधिक कुशल और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने एआई तकनीक के महत्व और इसके संभावित भविष्य के बारे में चर्चा की। यह वार्ता अंग्रेजी विभाग और अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।