25जेएनडी01-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनको डायवर्ट किया गया है। संवाद
जींद। चंडीगढ़ और गुरुग्राम जाने वाली रोडवेज की बसों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। इससे अतिरिक्त समय लगने के साथ खर्च भी ज्यादा आ रहा है। किसान आंदोलन के चलते प्रशासन ने किलाजफरगढ़ के पास बैरिकेड्स लगाए हैं। इससे गुरुग्राम की बसों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ जाने वाली बसों को वाया शाह और बरवाला से भेजा जा रहा है, क्योंकि अंबाला में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। हालांकि रविवार को प्रशासन ने इन दोनों जगह से बैरिकेड्स हटा दिए हैं। इससे अब इन रूटों पर रोडवेज बसें सीधे आवागमन करेंगी। हालांकि अभी रोडवेज प्रबंधन की तरफ से आदेश जारी नहीं हुए हैं। जब आदेश जारी हो जाएंगे तो रोडवेज बसें इन रूटों पर सीधे रवाना होंगी। बसों को डायवर्ट कर चलाने से यात्रियों को हो रही परेशानी के अलावा डिपो को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
इसके अलावा पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें 17-18 दिन से बंद पड़ी हैं। इनके बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। दिल्ली जाने वाले यात्री ट्रेन का सहारा ले रहे हैं पर राजस्थान और चंडीगढ़ के ट्रेन की सुविधा कम होने से यात्रियों को दिक्कत आ रही है।
पंजाब और यूपी जाने वाली श्रद्धालुओं को रही ज्यादा परेशानी
जींद से पंजाब और यूपी में काफी श्रद्धालु आवागमन करते हैं। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने के लिए जींद से काफी साध-संगत जाती है। वहीं उत्तर प्रदेश के वृंदावन, मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है।किसान आंदोलन के चलते पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से जींद का संपर्क टूट गया है।
रविवार को अंबाला और किलाजफरगढ़ गांव के पास लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं। प्रबंधन के आदेश मिलने पर बसों को सीधे रूट से भेजा जाएगा। -जसमेर खटकड़, डीआई, रोडवेज डिपो जींद।
25जेएनडी01-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनको डायवर्ट किया गया है। संवाद