फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आहलूवालिया भवन में धूमधाम से मनाई होली

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। नगर के आहलूवालिया भवन स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मंडल की ओर से फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन व फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं की भजन मंडली ने राधा कृष्ण के भजन, होली व फाग के गीत गाए गए। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। महिलाओं ने राधाकृष्ण की झांकी सजाकर महारास करके फाग महोत्सव का भी आयोजन किया गया। कृष्ण की सजाई गई झांकियों में महिलाओं ने अभिनय प्रस्तुत किया जिसमें विभिन्न भजनों पर महिलाएं झूम उठीं। विजयपाल सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इसे सभी भाईचारे, प्रेम व उत्साहपूर्वक मनाएं व अपने बच्चों के जीवन में ज्ञान-विज्ञान, अनुशासन व संस्कार का नया रंग भरने का संकल्प ले ताकि आगामी पीढ़ी का जीवन चेतना से भरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें