फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास सिर्फ अतीत नहीं, भविष्य की दिशा भी : डॉ. रश्मि

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से बुधवार को प्रेरणा-सह-अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि ने छात्राओं को इतिहास विषय की उपयोगिता, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। डॉ. रश्मि ने कहा कि इतिहास केवल तिथियों और घटनाओं को याद करने का विषय नहीं, बल्कि आलोचनात्मक चिंतन, शोध, विश्लेषण, लेखन और सांस्कृतिक समझ विकसित करने का माध्यम है। नई शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में ‘मेले, त्यौहार और अनुष्ठान’ इकाई का उदाहरण देते हुए उन्होंने विषय को स्थानीय संस्कृति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था से जोड़कर समझाया। छात्राओं को अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले और दुर्गा भाभी जैसी महिलाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। समापन पर डॉ. रश्मि ने कहा, “इतिहास को रटें नहीं, समझें, क्योंकि इतिहास केवल अतीत की कहानी नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें