फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के ऋण का ब्याज माफ करना ऐतिहासिक फैसला : जांगड़ा

Sun, 25 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी29: विकास जांगड़ा।
विज्ञापन
जींद। प्रदेश सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थित को सुधारने के लिए बजट में किसानों के फसल के ऋ ण के ब्याज को माफ करने की घोषाण की है। इससे प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। यह बात जजपा के जींद विधानसभा के युवा प्रधान विकास जांगड़ा ने कही।
विज्ञापन


विकास जांगड़ा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों के कारण आए दिन सरकार किसान हित में फैसले ले रही है। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा और बैंकों के साथ उनका लेन देन में सुधार होगा। बिना ब्याज के किसान आसानी से अपना ऋण चुका सकेेंगे। जांगड़ा ने बताया कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, आयुष्मान कार्ड की सुविधा बढ़ाई है। अब सरकार ने छह लाख आमदनी वालों के स्वास्थ्य को देखते हुए चार हजार में सालाना आयुष्मान कार्ड बनाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुधारना है। जांगड़ा ने कहा कि आए दिन सरकार जनहित में काम कर रही है। जिसके चलते हर व्यक्ति को सरकार की इन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

25जेएनडी29: विकास जांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें