23जेएनडी01-जगदीप लाठर। स्रोत : स्वयं
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान जगदीप लाठर ने कहा कि हिसार 12 क्वार्टर की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है वह बहुत निंदनीय है। इस तरह की घटना समाज को झकझोर करने वाली है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार दें ताकि भविष्य में अच्छे समाज का निर्माण कर सके। पुलिस भी सर्व समाज से जुड़ी हुई है। पुलिसकर्मी भी दिन रात सर्व समाज के लिए ड्यूटी देते हैं। यह भी हम सभी को समझना चाहिए कि ज्यादती किसी के साथ नहीं चाहिए। इसलिए सर्व समाज को मिलकर आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाना चाहिए। संवाद