नरवाना। हिमांशु गुप्ता ने पहले ही प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंसी सीए फाइनल परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण कर शहर का गौरव बढ़ाया है। आईसीएआई की ओर से शुक्रवार को घोषित परिणाम में सफलता मिलने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समाजसेवी राजेश गुप्ता के बेटे हिमांशु गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के एसडी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सीए की पढ़ाई के दौरान इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप भी एक साथ पहले प्रयास में पास किए। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने चंडीगढ़ की एक प्रतिष्ठित सीए फर्म में आर्टिकलशिप पूरी की। संवाद