30जेएनडी15 : एक निजी होटल में हीमोफीलिया फेडरेशन इंडिया स्थापना दिवस शिक्षा कार्यक्रम के रूप मे
- फोटो : बाजार में शंकरकंद खरीदती महिला।
जींद। हीमोफीलिया सोसाइटी ने हीमोफीलिया फेडरेशन इंडिया के 42वें स्थापना दिवस को हीमोफीलिया शिक्षा कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में हीमोफीलिया से पीड़ित लगभग 50 रोगियों ने भाग लिया जिनके अवरोधक परीक्षण के लिए रक्त के नमूने लिए गए। यह वार्षिक परीक्षण रोगियों के सुरक्षित और उन्नत उपचार के लिए अत्यंत आवश्यक माना जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाले राम ने कहा कि साल 1983 में शुरू की गई उनकी सेवा-यात्रा आज देशभर के हजारों रोगियों के लिए आशा और सम्मानपूर्ण जीवन का आधार बन चुकी है। सोसाइटी वर्ष 2014 से सक्रिय है और 2017 में हीमोफीलिया फेडरेशन इंडिया से संबद्ध हुई। इस समय जिले के 45 पंजीकृत रोगी सोसाइटी से जुड़े हैं। इस अवसर पर डॉ. शिप्रा, डॉ. दीपिका लोहान, डॉ. अन्नू, राकेश यादव, हरेंद्र त्यागी और सूरज मौजूद रहे।