फोटो 22जेएनडी15-संत शिरोमणि श्रीसैन भगत राजकीय महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाते हुए आईवाईएफ सद
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में प्रथम मेरिट सूची जारी होने के बाद छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क लगाई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट की दीक्षा मचल ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहली बार महाविद्यालय पहुंचे थे जिन्हें प्रवेश प्रक्रिया समझने में कठिनाई हो रही थी। ऐसे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और उन्हें समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क लगाई हैं। हेल्प डेस्क के संचालन में दीक्षा मचल, सृष्टि इंदौरा, कनिका वत्स, प्रियांशी मचल, अनामिका सिहान, मीनू पातलान और मानसी ने विद्यार्थियों की सहायता की। संगठन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी छात्र हित में सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया। संवाद