फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार दिन चलेगी लू, धूप में निकलने से बचें

Fri, 17 May 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
एक स्कूल की छुट्टी होने के बाद छातों का सहारा लेकर अपने परिजन के साथ घर लौटते हुए बच्चे। दिनेश
विज्ञापन
जींद। मौसम विभाग ने चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। इसी के चलते डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिकों के साथ पशुधन को भी लू के प्रकोप से बचाव के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि सभी प्रमुख विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों की विशेष हिदायतों व एक्शन प्लान के तहत लोगों का लू से बचाव करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वे आमजन को लू के प्रकोप से बचाव के बारे में जागरूक करें। डीसी ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि विभाग ने 19 मई तक मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मानव जीवन के साथ पशुधन को भी लू से बचाना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दवाइयों का प्रबंध रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवा, तरल पदार्थ, आइस पैक, जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति का प्रावधान हो। स्वास्थ्य केंद्रों पर कूलर आदि लगाएं। हीट स्ट्रोक रूम में जरूरत के अनुरूप बिस्तर के अलावा उपलब्धता के अनुसार सीएचसी और पीएचसी पर ठंडे पानी का प्रबंध हो। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हों। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे सुचारू रखें। डीसी ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे श्रमिकों के कार्यस्थलों पर पर्याप्त पेयजल व छांव का प्रबंध रखें। श्रम विभाग द्वारा निर्माण उद्योगों पर श्रमिकों को लू से बचाव को लेकर जरूरी प्रशिक्षण दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष रूप से अनौपचारिक क्षेत्रों और बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए। पार्कों, सब्जी मंडी, सार्वजनिक चौराहा, बस अड्डों, पर्यटन स्थलों तथा खुले क्षेत्रों में छाया की व्यवस्था करें। मंदिर, सार्वजनिक भवन, मॉल जैसे कूलिंग सेंटर की पहचान की जा सकती है और उनका उपयोग किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए शिक्षा विभाग स्कूल खोलने व बंद करने के समय का निर्धारण किया है। स्कूल प्रबंधक उसका कड़ाई से पालन करें। सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों में पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल का प्रबंध हो। जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि लोगों को पानी बचत के बारे में जागरूक करें। लोगों को बताएं कि वे पेयजल से वाहनों को न धोएं। पानी की बर्बादी को रोकें। डीसी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वे बस स्टैंडों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित परिवहन के लिए स्वास्थ्य टीमों की तैयारी एवं पीने के पानी तथा यात्रियों के लिए लू से बचाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। बस स्टैंडों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन


लू से बचाव के लिए सावधानी बरतनी जरूरी

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार गर्मी व लू से बचने के लिए नागरिक दोपहर के समय विशेषकर 12 से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें। तापमान अधिक होने की स्थिति में कड़ी मेहनत का कार्य न करें। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय जैसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। उच्च प्रोटीन युक्त व बासी भोजन न खाएं। अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए धूप में निकलते समय सिर व मुंह के बचाव के लिए काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी के अलावा पैरों में जूते या चप्पल अवश्य पहनें। हो सके तो घर पर ही रहें। घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।

मौसम विभाग ने 19 मई तक मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ 44 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम के चलते लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग व शहरी स्थानीय निकाय आदि विभागों को पहले भी एडवाइजरी जारी कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें