10जेएनडी10: सैनिक वाटिका में लगे हृदय जांच शिविर में मौजूद पूर्व सैनिकों के परिजन व आमजन। स्रो
- फोटो : samvad
जींद। गोहाना रोड स्थित सैनिक वाटिका में शनिवार को पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से निशुल्क हृदय जांच व मेडिकल शिविर और मासिक सभा आयोजित की गई। शिविर में जींद हार्ट हॉस्पिटल के हृदय विशेषज्ञ डॉ. धनंजय, डॉ. अजय खोखर और उनकी टीम ने सेवाएं दीं। मरीजों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांच की गई और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कर्नल डीके भारद्वाज ने बताया कि सभा में सैकड़ों पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान कैप्टन वेद बरसोला ने पेंशन विसंगतियों, कल्याणकारी योजनाओं, सीएसडी कैंटीन, पूर्व सैनिक पॉलीक्लीनिक और सैनिक बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। संवाद