जींद। उचाना में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। अब हड़ताल को बढ़ा कर सात मई तक कर दिया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बाजारों, गलियों में कूड़े के ढेर लगने से वार्ड के लोगों, दुकानदारों, राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों की प्रमुख मांगे पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा बंद करना, आबादी के आधार पर नियुक्ति आदि मांगे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों में कार्य नहीं कर रही है। इस मौके पर शीला प्रधान, राजेश ढिलौड़, सतपाल, ओमपति देवी, सूरजी देवी, राजकली, संतरो मौजूद रही। संवाद