फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को मलेरिया के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी31-चांदपुर गांव में लोगों को जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। चांदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर वीरवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता बढाएं, सावधानी अपनाएं, मच्छरों से आजादी पाएं नामक स्लोगनों से जागरूक किया। निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि मलेरिया एक संक्रामक बीमारी है। इसमें मरीज को तेज बुखार, कंपकंपी, मांसपेशियों में तेज दर्द, दौरे पड़ना शामिल हैं। लोगों को इस बचाव के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर खून की जांच करवानी चाहिए ताकि बीमारी पर समय रहते काबू पाया जा सके। मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप, एएनएम अनिता, रोशनी, राजेश, इंद्रावती, कमल, बिंदु मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें