फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्यकर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Wed, 14 Feb 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी26: काले बिल्ले लगाकर रोष जताते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग में समाप्त किए जा रहे नियमित पदों को बहाल करवाने की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। दोपहर बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा के आह्वान पर स्वास्थ्यकर्मी सरकार की ओर से विभाग में समाप्त किए ये जा रहे पदों को बहाल करने व संभावित तबादलों के विरोध में पिछले काफी समय से जन आंदोलन चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया।
स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में नए नॉर्म के नाम पर पदों को समाप्त करने तथा इन पर कार्यरत कर्मियों को सरप्लस मानकर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने के विरोध में स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ ने राज्य के सत्ता व विपक्ष के सभी विधायकों को ज्ञापन देकर 20 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पदों को बहाल करने की आवाज बुलंद करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ का राज्यस्तरीय शिष्टमंडल अंबाला में पहुंचकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ज्ञापन देगा। ज्ञापन के माध्यम से पद बहाल रखने व आबादी के आधार पर नए पद सृजित करने, सरप्लस के नाम पर किसी भी कर्मचारी का तबादला नहीं करने, नियमित भर्ती करने, पदोन्नति करने, पदोन्नत पदों की वेतन विसंगति दुरुस्त करके एमपीएचएस को 4600 तथा एसएमआई को 4800 ग्रेड पे देने, महिला एमपीएचडब्लू को राजस्थान सरकार की भांति एमपीएचएस के आगे ब्लॉक सुपरवाइजर व जिला सुपरवाइजर की पदोन्नति देने सहित अन्य मांगों को जोर शोर से रखेगा। उन्होंने कहा कि फिर भी उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो स्वास्थ्यकर्मी जन आंदोलन के तहत गांव व शहरों में घर-घर जाकर पद समाप्ति से जनता पर पड़ने वाले कुप्रभावों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मार्च के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री के करनाल आवास के सामने अनशन भी करेंगे।

13जेएनडी26: काले बिल्ले लगाकर रोष जताते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

13जेएनडी26: काले बिल्ले लगाकर रोष जताते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें