फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरड़ गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
देवरड़ गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को देवरड़ गांव में पहुंची। टीम ने बुखार पीड़ितों के खून की जांच की और पानी की टंकियों को साफ करवाया। स्वास्थ्य निरीक्षण राजेंद्र कुमार, कांता देवी, अनीता, संदीप, कप्तान, रोशनी, सुदेश, राजबाला, सुमन, बबीता, ऊषा व सुनेहरी आश वर्करों व डाक्टरों की टीम ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए देवरड़ गांव में पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की खून की जांच की। आसपास सफाई-व्यवस्था की जांचा और पानी की टंकियों को खाली करवाकर मौके पर ही टंकियों की साफ-सफाई करवाई। वर्ष 2015 में देवरड़ गांव में कई ग्रामीणों को डेंगू बुखार हो गया था। गांव में बीमार फैल गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहीं अब की बार भी डेंगू जैसी बीमार अपने पांव ना फैला ले इसी कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों को स्वस्थ कैसे रहे सकते हैं इसके बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें