06जेएनडी06 गांव नंदगढ़ में लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत स्वास्थ्य कर्म
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांव निडाना की टीम ने गांव नंदगढ़ में डेंगू, मलेरिया की रोकथाम को लेकर फीवर मास सर्वे अभियान चलाया। वहीं लोगों को बीमारियों को लेकर जागरूक किया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर कुलदीप चहल ने बताया कि विभाग की टीमों ने कुल 808 घरों की जांच की। इनमें से एक घर में लार्वा पाया गया। टीम ने मौके पर ही लार्वा नष्ट करवाया और परिजनों को उक्त लार्वा न पनपने देने बारे जागरूक किया। टीम ने गांव में बुखार से पीड़ित लोगों की रक्त पट्टिका बनाई और जांच के लिए लैब भेजा। चहल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सप्ताह में एक दिन रविवार को सूखा दिवस के रूप में मनाए। टीम में एमपीएचडब्लू प्रमोद कुमार, राकेश पूनिया, सुरेश कुमार, एएनएम सुनीता आदि शामिल रहे। संवाद