फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेल में बंद 290 बंदियों का जांचा स्वास्थ्य

Thu, 09 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी12-जिला जेल में लगे शिविर में जानकारी लेते बंदी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
जींद। जिला जेल में बंद बंदियों को सुविधा देने के लिए वीरवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमेंं बीमार बंदियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन ऋण, सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण जैसी सेवाएं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसका शुभारंभ जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने किया। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञोंं ने शिविर में 290 बीमार बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

बंदियों को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा पेंशन और शगुन योजना के संबंध तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन की जानकारी दी। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण तथा ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए अनिवार्य दस्तावेजों तथा बैक के अधिकारियों द्वारा ऋण माफी योजना बारे भी बंदियों को अवगत करवाया गया। इस शिविर के आयोजन के लिए जिला एंव सत्र न्यायाधीश जींद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जींद तथा सिविल सर्जन जींद का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंदीप, बीरेंद्र सिंह, उप अधीक्षक संदीप दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें