फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी क्लीनिक पर मारी रेड

Wed, 18 Sep 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी31: क्लीनिक पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। पुरानी चुंगी स्थित एक निजी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा डाला। टीम में कार्यकारी एसएमओ डाॅ. प्रतीक गौरा, डाॅ. विकास रेढू, हेल्थ इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, आईए रविंद्र कुमार व स्वास्थ्य कर्मचारी अमित रंगा शामिल रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर व्यापक पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने क्लीनिक में रखी दवाइयों व रिकार्ड को खंगाला। जांच-पड़ताल के बाद टीम ने वहां रखी दवाइयों को जब्त कर लिया तथा क्लीनिक को बाहर से सील कर दिया।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहे कार्यकारी एसएमओ डाॅ. प्रतीक गौरा ने बताया कि सिविल सर्जन के आदेशानुसार इस क्लीनिक की जांच की गई थी। क्लीनिक से दवाइयों व डिग्री को जांच के लिए लिया गया है। जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्लीनिक के संचालक डाॅ. सुभाष थरेजा ने कहा कि वह पिछले 35 सालों से क्लीनिक चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम एकदम से पहुंची और बिना कुछ बताए जांच शुरू कर दी। जांच में उनके क्लीनिक से कोई एमपीटी कीट या कोई नशीली दवाई नहीं मिली। जो दवाइयां वह साथ लेकर गए, उसका कोई रिकॉर्ड उनको नहीं दिया गया है और न ही किसी कागज पर उनके साइन करवाए हैं। टीम ने उनसे रजिस्ट्रेशन मांगा था, जोकि उनको दे दिया है। उन्हें तो ऐसा लगता है कि किसी राजनीतिक स्टंट के तहत उनके साथ ऐसा किया गया है।

17जेएनडी31: क्लीनिक पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें