फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की फ्लू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ओमिक्रोन के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पहले सैंपलिंग बढ़ाने की कवायद शुरू की है। वहीं नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में फिर से फ्लू कॉर्नर की शुरूआत कर दी गई है। हालांकि इस समय इस फ्लू कॉर्नर में निरोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत ओपीडी की जा रही थी। शनिवार को पूरा दिन कर्मी यहां सामान बदलने में लगे रहे। रविवार को इसे तैयार कर दिया गया। यहां से निरोगी हरियाणा यूनिट को अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

फ्लू कॉर्नर में अब दो चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। लैब टैक्नीशियन इन्हीं चिकित्सकों की निगरानी में टेस्ट लेंगे। इसके अलावा तीन और चिकित्सकों की मांग सीएमओ कार्यालय से की गई है, ताकि फ्लू कॉर्नर को सही तरीके से चलाया जा सके। फिलहाल फ्लू कार्नर में सैंपल लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं अगर कोरोना के मरीज आने लगे तो तो पुरानी बिल्डिंग में बनाए गए कोरोना वार्ड में बैडों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। इस समय जिले में कोरोना का कोई भी केस नहीं है। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि फ्लू कॉर्नर को तैयार कर दिया गया है। यहां सैंपलिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा अब सैंपलिंग के कार्य को बढ़ाया जाएगा। बकायदा मोबाइल यूनिट को फिर से स्कूलों में सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा नई बिल्डिंग में भी ओपीडी के लिए आने वाले लोगों के लिए सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है।
रविवार को नहीं लिया गया एक भी सैंपल
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक भी कोरोना जांच के लिए सैंपल नहीं लिया। अब तक जिले के 5,25,578 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 25,424 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक जिले में 24,871 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 553 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें