फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल की खामियां सुधारने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
19जेएनडी23: नागरिक अस्पताल में पहुंची टीम का स्वागत करते हुए चिकित्सक। स्रोत: स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में 26 से 28 अक्तूबर तक होने वाले नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) निरीक्षण से पहले स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पानीपत से आए चार सदस्यीय स्वास्थ्य दल ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। टीम ने कुछ छोटी-मोटी खामियां मिलने पर उन्हें तय समय में दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण करने पहुंची टीम में डॉ. अमित, डॉ. सुनिधि वर्मा, आशीष और सोहन चहल ने रजिस्टरों में आवश्यक सुधार करने और मरीजों की सुविधाओं से संबंधित पोस्टर उचित स्थानों पर लगाने को कहा। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि एनक्यूएएस टीम 26 से 28 अक्तूबर तक अस्पताल का निरीक्षण करेगी। इससे पहले पानीपत से आई टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कुछ सुझाव दिए हैं। अस्पताल प्रशासन इन पर काम कर रहा है, ताकि मुख्य निरीक्षण से पहले जरूरी सुधार पूरे किए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें