फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का जांचा स्वास्थ्य

Wed, 01 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी25-वृद्धजन दिवस पर सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली का स्वागत करते हुए कर्मचारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया है ताकि विश्वभर में वृद्धजनों के अधिकारों, स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा की जा सके। भारत जैसे देश में जहां वृद्धजनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह दिवस विशेष महत्व रखता है। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के वृद्धजनों को उनकी दहलीज पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और उन्हें जीवन के अंतिम पड़ाव में भी स्वस्थ व सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें