महम स्कूल में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करते चकित्सिक फोटो स्कूल सदस्यों ने उपलब्ध कराया
महम। भिवानी रोड स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग छात्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजेश नांदल ने बताया कि महम ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 31 दिव्यांग विद्यार्थियों ने इस शिविर का लाभ लिया। इसमें नेशनल हेल्थ मिशन रोहतक से आईं डॉ. स्वाति ने बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। सरकारी अस्पताल से आए लैब टेक्नीशियन विकास ने हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच की। खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल सदस्य मनीता, विश्वबंधु, अजीत कुमार, अजयेंद्र पुंडीर, मीना, परमजीत राठी मौजूद रहे। संवाद