11 जेएनडी58: शिविर में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सकों की टीम। संवाद
- फोटो : जांच पड़ताल करती पुलिस।
जुलाना। कस्बे के वार्ड तीन की चौपाल में संत शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर आरोग्यम अस्पताल की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ. योगेश नांदल ने कहा कि शिविर में 230 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी गई। डाॅ. योगेश नांदल ने कहा कि संत किसी एक जाति के नहीं होते बल्कि वह पूरे समाज के उत्थान के लिए इस धरा पर जन्म लेते हैं। सभी लोगों को चाहिए कि वह महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को संवारने का काम करें। इस अवसर पर सुरेंद्र फौजी, चरणदास, नरेंद्र, फुल कुमार, राजकुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।