फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला जेल में 365 बंदियों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
18जेएनडी14: जिला कारागार में कैंप के दौरान चिकित्सकों से बातचीत करती सीजेएम मोनिका। स्रोत प्रशा
विज्ञापन
जींद। जिला एवं सत्र न्यायधीश-जींद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन यशवीर सिंह राठौर के निर्देशानुसार जिला कारागार में हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने की। डाक्टरों की टीम द्वारा लगभग 365 बीमार बंदियों का पूर्ण चेकअप व टेस्ट किए गए व दवाईयां वितरित की गई।
विज्ञापन

सीजेएम मोनिका ने बताया कि प्राधिकरण सचिव द्वारा जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन भी किया गया। इस लोक अदालत में निपटान के लिए एक मामला रखा गया। जिसका प्राधिकरण सचिव द्वारा मौके पर ही निपटान किया गया तथा बंदी का अगर और कोई केस न हो तो तुरंत रिहाई के आदेश पारित किए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी हेल्प डेस्क भी लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. कर्मबीर सिंह, डाॅ. नरेश वर्मा, डाॅ. सतपाल, डॉ. विजेंद्र घणघस, डाॅ. संकल्प डोडा, डॉ. सुरवीत, मंदीप, दीपक रंगा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें