24जेएनडी01-डेंगू से बचाव को लेकर जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वयं
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनु की देखरेख में मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बारिश का पानी घरों की छत पर पड़े कबाड़, खाली मटके, टूटे फूटे सामान में एकत्रित हो जाता है। इससे डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं। अकस्मात तेज ज्वर, सिरदर्द, आंख में दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना डेंगू के मुख्य लक्षण हैं। इससे बचाव के लिए टंकी, कूलर और घड़े के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलते रहें। इस अवसर पर रेखा, कलावती, अनिता, कविता, मीनाक्षी, सीमा, पिंकी, सुनहरी, भतेरी, बारू, किताबा, साहिल, राहुल और सुरेंद्र भी मौजूद रहे। संवाद