नागरिक अस्पताल पहुंचे बैंक के सहकर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
एचडीएफसी बैंक के मैनेजर नरेश कुमार और सहायक देवेंद्र की किनाना गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नरेश कुमार व सेल ऑफिसर देवेंद्र कुमार सुबह 10 बजे बैंक के किसी काम के चलते जुलाना जा रहे थे । जब वे किनाना के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से देवेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, जबकि नरेश कुमार को नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने ही मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नरेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया