फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनाव को लेकर हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा ने बुलाई बैठक

Wed, 21 Aug 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। तहसील कार्यालय में 851 दिन से चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता करते हुए सतबीर खरल सीआईटीयू ने बताया कि धरने की शुरुआत में वादा किया था कि जब तक भाजपा और जेजेपी की सरकार का खात्मा नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। अब यह भविष्यवाणी सच साबित होने जा रही है, क्योंकि इस सरकार के केवल 40 दिन बचे हैं। उसी दिन किसानों का सपना पूरा हो जाएगा। पिछली बार ऐसा जनप्रतिनिधि चुना जो लगातार नवंबर 2020 से आज तक किसानों की अवहेलना करता आ रहा है। जब-जब किसानों ने उनके कार्यालय में उनसे मिलने का कार्यक्रम बनाया तो उनका स्वागत बैरिकेट लगाकर और पुलिस तैनात कर के किया। विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चे ने भिवानी में बैठक बुलाई है, जो एसकेएम हरियाणा फैसला करेगा, उसे पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। इस अवसर पर मा. बलजीत सिंह मांडी, मांगेराम, फतेह सिंह, अलबेल सिंह, रामधारी, बलदेव सिंह, डॉ. बलवंत, साधुराम, दिनेश, सतपाल, सुरेश, हवा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें