फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी के लिए हरियाणा टीम का चयन कैंप शुरू

विज्ञापन
29जेएनडी12: कैंप में आयोजित मैच में पसीना बहाते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। शहर के 40 फूटा रोड पर स्थित बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी में 11 अप्रैल से लड़के व लड़कियों की सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप होगी। हरियाणा टीम के चयन को लेकर यहां पर 27 मार्च से कैंप चल रहा है। कैंप में 20 लड़कियां व 14 लड़के विभिन्न जिलों से पहुंचे हैं। टीम में 12 खिलाड़ी चुने जाते हैं। अकादमी संचालक जयभगवान करसिंधु ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस कैंप में खिलाडिय़ों के सभी पुख्ता प्रबंधन खाने, ठहरने के लिए किए गए है। कैंप में हर रोज मैच होते हैं। चार दिनों तक चलने वाले कैंप में टीम हरियाणा का चयन किया जाएगा। ये टीम जो 11 अप्रैल से सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें