फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने राजस्थान और मध्यप्रदेश ने उत्तर प्रदेश को हराया

विज्ञापन
अंक लेकर जाने वाले खिलाड़ी को रोकते विरोधी टीम के खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। नई अनाज मंडी में चल रही जस्ट कबड्डी लीग में शुक्रवार रात को 45 किलोग्राम वर्ग भार के खिलाड़ियों के बीच छह मैच खेले गए। मैचों के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हरियाणवीं कलाकार अजीत जागड़ा, अशोक वर्मा, राइटर नीरज शर्मा ने शिरकत की।
पहला मैच में मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने 56 अंक बनाए लेकिन उत्तरप्रदेश की टीम केवल 41 अंक बनाकर ही सिमट गई। इस मैच को मध्यप्रदेश की टीम ने 15 अंकों से आसानी से जीत लिया। दूसरा मैच दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 19 अंकों से हराया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने 47 अंक बनाए जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम केवल 28 अंकों पर ही सिमट गई। तीसरा मैच हरियाणा तथा राजस्थान के बीच हुआ। हरियाणा की टीम ने 40 अंकों के बड़े अंतर से मुकाबला जीता। हरियाणा की टीम ने 69 अंक बनाए जबकि राजस्थान ने 29 अंक जुटाए। चौथा मैच हैदराबाद तथा बंगलूरु की टीमों के बीच हुआ। यह मैच हैदराबाद की टीम 19 अंकों के अंतर से जीता। हैदराबाद की टीम ने 48 अंक बनाए जबकि बंगलूरु की टीम 29 अंक ही जुटा पाई। पांचवां मैच मुंबई व गुजरात के बीच हुआ। यह मैच मुंबई की टीम 36 अंकों के अंतर से जीत लिया। मुंबई ने 64 अंक बनाए जबकि गुजरात की टीम 28 अंकों पर सिमट गई। एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु ने कोलकाता की टीम को 12 अंकों से हराया। तमिलनाडु की टीम ने 47 अंक बनाए जबकि कोलकाता की टीम ने 35 अंक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस्ट कबड्डी के संचालक सोहन लाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के जसप्रीत, दिल्ली के अभय, हरियाणा के अंशुल, हैदराबाद के मेघराज, मुंबई के मोनू व तमिलनाडू के मीतू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर जस्ट कबड्डी लीग के उपप्रधान संगीत सोनी, सचिव रोशन शर्मा, एंकर विकास यादव, अजय चौहान, स्टाफ से ज्योति, आरती, सोनिया, प्रीति, संदीप, रेफरी रेखा, विक्रम, अजय, पूजा, प्रदीप तुषीर भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें