28जेएनडी15: प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व अन्य। संवाद
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज में भौतिक विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष पूजा कांसल ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष के हर्ष ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष के राहुल ने द्वितीय व बीएससी तृतीय वर्ष के आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में बीएससी तृतीय वर्ष की अंजली ने प्रथम, सलोनी व राहुल ने द्वितीय और विनीत व भूपेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन भारत के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार मिला था। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने सभी प्रतिभागी छात्राें को बधाई दी। इस मौके पर भौतिक विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मीना, अनूज, डॉ. राजीव चहल, राजेश कुमार और अमित कुमार मौजूद रहे।