फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो में मेहनती कार्यकर्ताओं मिलेंगे अहम पद : राणा

Sat, 07 Oct 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी16: कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए जागरूक करते हुए पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। इनेलो की जिलास्तरीय बैठक शनिवार को सफीदों रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिला प्रधान रामफल कुंडू की अध्यक्षता में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन और संगठन की मजबूती पर विचार किया गया। लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


राणा ने कहा कि इनेलो ने परिवर्तन यात्रा शुरू होने से पहले समस्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसको अब नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा से 10-15 मुख्य कार्यकर्ताओं के नाम मांगे गए है जिन्हें हाईकमान को दिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। मेहनती कार्यकर्ताओं को अहम पद दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून मौजूदा सरकार ने लाने का काम किया था, उनकी जनक कांग्रेस पार्टी थी। कहा कि अंबानी, अड़ानी के कहने पर इनका ड्राफ्ट तैयार किया गया था लेकिन यूपीए के सहयोगी दलों के कड़े विरोध के कारण वह बिल पास नहीं हो सका था और अब जब यह बिल राज्यसभा पास होने के लिए गया। वहां पर कांग्रेस पार्टी का बहुमत था फिर भी बिल का पास होना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस के सहयोग से ही यह बिल पास हुए थे। कांग्रेस को हो-हल्ला मचाकर वॉकआउट करने की जगह वोटिंग के आधार पर बिल को गिराने का काम करना चाहिए था, जबकि कांग्रेस ने अप्रत्यक्ष रूप से बिल के पास होने में सहयोग दिया। इस अवसर पर बिजेंद्र रेढू, वेद सिंह मुंडे, सुमित्रा देवी, बलराज नगूरां, अंग्रेज नैन, सुखजिंद्र सिंह, पप्पू रेढू, कृष्ण लाठर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें