14जेएनडी26-बेहतर परिणाम आने पर खुशी जताते हैप्पी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत संस
जींद। हैप्पी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। निदेशिका गुरविंदर कौर ने बताया कि छात्र विशेक ने 96.8 प्रतिशतअंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान व जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही पुनीत ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा विशाल ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद