20जेएनडी26-जैन स्थानक उचाना मंडी में हुए प्रवचन में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
उचाना। जीवन में सुख हो या दुख हो हमेशा मजे में रहना चाहिए। इस पंक्ति को कहानी के माध्यम से अभिषेक मुनि ने श्रद्धालुओं को सुनाई। वे जैन स्थानक उचाना मंडी में विराजमान है। संघ प्रमुख योगीराज अरुण चंद्र महाराज के शिष्य अनुराग मुनि भी यहां विराजमान है। रविवार को परिवार महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र करसिंधु, दयानंद जैन, होशियार जैन, विकास मखंड, सुशील बुडायन, सुभाष कापड़ो, कृष्ण, दीपक, अमित, आशीष, दीपेश, सोनू माैजूद रहे।