06जेएनडी24: हैफेड के नवनियुक्त चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा का अधिवक्ता नरेंद्र कौशिक बाता के निवास प
जींद। हैफेड हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा का शुक्रवार को अधिवक्ता नरेंद्र कौशिक बाता के निवास पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश के सहकारिता और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। स्वागत समारोह में अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर परिषद जींद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरीश शर्मा, मनोनीत पार्षद सुनील नायक, ब्राह्मण सभा के पूर्व उपाध्यक्ष महावीर शर्मा, हजकां के पूर्व प्रधान पंकज शर्मा, संजय शर्मा, अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्रि, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, सागर बाता, प्रेम शर्मा, दीपक मोर, संदीप चौहान और मोहित सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।