फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास ने समाज को ऊंच-नीच से बाहर निकाला : कर्मवीर सैनी

Sun, 25 Feb 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी13: कर्मवीर सैनी का स्वागत करते हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज को जात-पात, रंगभेद तथा ऊंच-नीच से बाहर निकाला था। गुरु रविदास पहले ऐसे संत थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद समाज को नई दिशा दी। यह बातें पिल्लूखेड़ा में संत गुरु रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने पिल्लूखेड़ा के अलावा मुआना, सिवानामाल, रामपुरा तथा सफीदों में भी संत रविदास जयंती कार्यक्रम में शिरकत की। सैनी ने लोगों से गुरु जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर रविदास सभा के प्रधान हवा सिंह कालवा, रामफल नंबरदार, डॉ. सूरजभान, पिरथी नंबरदार बेरीखेड़ा, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के प्रतिनिधि धर्मबीर, जगदीश कश्यप, जगदीश नंबरदार, प्रताप सिंह पिल्लूखेड़ा, रविदास सभा मुआना के प्रधान सुखबीर, उपप्रधान विनोद चौहान, सचिव डॉ. सुरेश ग्रोवर, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, रमेश कुमार, रिंकू धानिया एडवोकेट, मेनपाल, मांगेराम चमार रामपुरा, विक्रम रामपुरा, योगेश चौपड़ा सफीदों, जगदीश भुक्कल सफीदों, पूर्व एमपी रामकुमार सफीदों, मा. ओमप्रकाश चौपड़ा, राकेश सिवानामाल, दयाल सिंह, बलराज कलसन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें