मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते अतिथि अध्यापक। विज्ञप्ति।
- फोटो : Jind
जींद। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इसमें उन्होंने सरकार से आठ वर्ष पूर्व किए गए वादे के अनुसार अतिथि अध्यापकों को पक्का करने की मांग की। इसके अलावा समान काम समान वेतन, अतिथि अध्यापकों के पदों को रिक्त न माना जाए, दूरदराज सेवाएं दे रहे अतिथि अध्यापकों को गृह जिला में समायोजित किया जाए। अतिथि अध्यापक के विरुद्ध किसी को न भेजा जाए। क्योंकि एक तिहाई वेतन पर काम कर रहे हैं। यदि भेजा जाता है तो अतिथि को पूरे लाभ देने के उपरांत ही भेजा जाए।
खंड प्रधान देवेंद्र ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी से अतिथि अध्यापकों में रोष है। प्रदेशभर में 14 हजार अतिथि अध्यापक पिछले 17 सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आजतक भी इन अध्यापकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। भाजपा सरकार ने वादा किया था कि सरकार बनते ही अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाएगा, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया है। अगर जल्द ही सरकार उनको नियमित नहीं करती है तो प्रदेश भर के 14 हजार अतिथि अध्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।