फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जीआरपी ने लावारिस मिले बच्चे को परिजनों से मिलाया

Fri, 01 Mar 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन पर लावारिस घूम रहे आठ साल के बच्चे को राजकीय रेलवे पुलिस ने उसके परिजनों को ढूढ़कर उनके हवाले कर दिया। बच्चा उचाना क्षेत्र का था और वहां से ट्रेन में चढ़कर जींद आ गया था।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस को वीरवार दोपहर बाद जंक्शन पर लगभग 8 साल के एक बच्चे को लावारिस घूमते हुए देखा। जीआरपी के जवानों ने बच्चे से परिजनों बारे पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद बच्चे का मेडिकल करवाकर कलाम आश्रम छोड़ दिया। शुक्रवार को जीआरपी ने बच्चे के परिजनों की तलाश की तो बच्चा उचाना क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे एक परिवार का मिला। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भगवानदास ने बताया कि जांच करने के बाद बच्चा उचाना क्षेत्र का मिला, जिस पर परिजनों को बुलाकर बच्चे को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें