फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर जांची सुरक्षा

Sat, 03 Feb 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी01-डॉग स्कवायड के साथ जंक्शन पर चैकिंग करते जीआरपी और आरपीएफ अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से डॉग स्क्वॉड के साथ रेलवे जंक्शन पर स्पेशल जांच अभियान चलाया। पुलिस ने ट्रेनों और प्लेटफार्म पर संदिग्ध यात्रियों के सामान की जांच की। इसके बाद यात्रियों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भगवान दास और आरपीएफ प्रभारी ओपी रावत के नेतृत्व में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ ट्रेनों और यात्रियों की जांच की। उन्होंने ट्रेनों तथा प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान को जांच करने के साथ संदिग्ध दिखाई दे रहे यात्रियों की तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला।
इसके बाद यात्रियों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध ऑनलाइन ठगी होती है। इसमें साइबर अपराधी अपने झांसे में लेकर रुपये की ठगी करते हैं, इसलिए अपने मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात नंबर से लिंक या मैसेज आए या उन्हें लिंक पर क्लिक करने को कहे तो न करें। साइबर अपराधी मोबाइल नंबर पर लिंक भेजकर मात्र कुछ ही सेकंड में हजारों रुपये की धोखाधड़ी कर लेते हैं। कोई किसी प्रकार का लालच देता है तो उसे नजरअंदाज करें। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर कुलदीप यादव, एएसआई कविता, हवलदार कपिल, एसपीओ सुरेंद्र, हवलदार संदीप कौर और सिपाही धर्मबीर मौजूद रहे।

02जेएनडी01-डॉग स्कवायड के साथ जंक्शन पर चैकिंग करते जीआरपी और आरपीएफ अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें