फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 51 सौभाग्यवती कन्याएं आज एक साथ बंधेंगी विवाह के पवित्र बंधन में, समारोह की सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
सामूहिक विवाह के लिए सजाया जा रहा टैंट। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। युवा मित्र मंडल के पदाधिकारी प्रधान पवन सिंगला ने बताया कि रविवार को गोपाल स्कूल में आयोजित समारोह में 51 सौभाग्यवती कन्याएं एक साथ विवाह के पवित्र बंधन में बधेंगी। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी कन्याएं एक ही पंडाल के नीचे जयमाला की रस्म निभाएंगी। समारोह में फेरे भी सामूहिक होंगे। हजारों लोग इस समारोह के साक्षी बनेंगे। 51 दूल्हे ढोल नगाड़ों और बारातियों के साथ अपनी दुल्हन लेने पहुंचेंगे। यह अपने आप में एक अनोखा समारोह होगा। यहां पहले बारातियों का स्वागत होगा फिर जयमाला की रस्म होगी। नाच गाने होंगे और फिर प्रीतिभोज होगा। अंत में फेरे होंगे फिर बाबुल की दुआएं लेती जा के गाने के साथ विदाई की रस्म होगी। राजकुमार गोयल ने बताया कि समारोह में सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, नगर परिषद की चैयरमेन अनुराधा सैनी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें