फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूल में दादा-दादी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद (वि)। इंडस पब्लिक स्कूल पिल्लूखेड़ा में दादा-दादी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में दादा-दादी के योगदान, अनुभव और संस्कारों के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम में इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक सुभाष श्योराण मुख्य अतिथि रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। दादा-दादियों ने भी नृत्य, खेल और विभिन्न फन एक्टिविटीज में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि सुभाष श्योराण ने कहा कि दादा-दादी परिवार में संस्कारों और परंपराओं के जीवंत स्रोत हैं। चेयरमैन सुरेंद्र मधोत्रा ने कहा कि वे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ते हैं। प्रधानाचार्या ज्योति सैनी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें